औरंगाबाद।बीआरबीसीएल में 10 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ए.जे. राजकुमार, सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से वातावरण ओत-प्रोत रहा। अभियान के तहत बीआरबीसीएल के सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया गया, ताकि वे अपने परिवारजनों के साथ अपने घरों एवं कार्यस्थलों पर तिरंगा प्रदर्शित कर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को अभिव्यक्त कर सकें। बीआरबीसीएल में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ 10 से 17 अगस्त 2026 तक मनाया जाएगा।
बीआरबीसीएल में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का शुभारंभ
