आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट में जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

 रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में सोमवार को उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा खेलकूद के अन्तर्गत 70वीं जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि तथा मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य  दयानन्द शुक्ल व उप-प्रधानाचार्य  विजय भागवत पाटिल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर संगीत शिक्षिका ज्योति मिश्रा द्वारा सरस्वती वन्दना एवं शिक्षिका पुष्पिता पाठक के निर्देशन में छात्राओं द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता के अन्डर-14, अन्डर-17 व अन्डर-19 तीनों वर्गों के बालक तथा बालिकाओं के दोनों समूहों में आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट विजेता रहा। ये सभी विजेता खिलाड़ी आगामी मण्डलीय प्रतियोगिता में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खेल को शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक बताया तथा समाज में खेलों की भूमिका को समझाते हुए सभी को बधाई दी। प्रतियोगिता विद्यालय के क्रीड़ा विभाग के कुशल नेतृत्व में खेल शिक्षक बलबीर सिंह, एच० एन० सिंह व जितेन्द्र कुमार सिंह के सहयोग से सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समन्वयक प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समन्वयक सुधीर कुमार नायक, डॉ0 प्रियरंजन सिंह, ब्रम्हानन्द राम त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार शुक्ला, शिक्षक सत्येन्द्र सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष प्रवीण कुमार तिवारी कार्यालय अधीक्षक नीरज सिंह व श्याम नारायण चौबे के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *