एनटीपीसी कहलगाँव ने सीआईपीईटी भागलपुर के साथ किया समझौता ज्ञापन  

Spread the love

भागलपुर। एनटीपीसी कहलगाँव ने अपनी नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET), भागलपुर के साथ समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किया। इस पहल के तहत आसपास के गाँवों के 80 युवाओं को प्लास्टिक प्रोसेसिंग एवं प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के क्षेत्र में प्लेसमेंट-लिंक्ड कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल से सुसज्जित करना है, ताकि उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। यह पहल युवाओं को स्थायी रोजगार एवं आजीविका के अवसरों से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर  परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कहलगाँव रविंद्र शर्मा, एवं अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनटीपीसी कहलगाँव मनोरंजन सारंगी एवं संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख, सीआईपीईटी भागलपुर अवीत लाकड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा की गई यह पहल स्थानीय समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ना न केवल उनके भविष्य को सशक्त करेगा, बल्कि क्षेत्र में सतत आजीविका एवं समावेशी विकास को भी बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *