हाजीपुर: । रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लेवल-1 के विभिन्न पदों हेतु कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) फेज-। का विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है। इसी के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु हजारीबाग टाउन-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-भागलपुर के रास्ते रांची और सबौर के मध्य 01 जोड़ी परीक्षा स्पेशल गाड़ी सं. 08601/08602 रांची-सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी सं. 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल 04, 05, 06, 09 से 14 एवं 17 से 21 अगस्त को रांची से 19.00 बजे प्रस्थान कर 20.40 बजे बरकाकाना, 21.52 बजे हजारीबाग टाउन, अगले दिन 00.10 बजे कोडरमा, 02.36 बजे तिलैया, 02.58 बजे नवादा, 03.16 बजे वारिसलीगंज, 03.38 बजे शेखपुरा, 04.10 बजे लक्खीसराय, 04.45 बजे किउल, 05.15 बजे अभयपुर, 05.50 बजे जमालपुर, 06.35 बजे सुलतानगंज वं 07.30 बजे भागलपुर रुकते हुए 08.00 बजे सबौर पहुंचेगी ।
वापसी में गाड़ी सं. 08602 सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल 05 से 07, 10 से 15 एवं 18 से 22 अगस्त को सबौर से 09.50 बजे प्रस्थान कर 10.00 बजे भागलपुर, 10.40 बजे सुलतानगंज, 11.30 बजे जमालपुर, 12.00 बजे अभयपुर, 13.00 बजे किउल, 13.12 बजे लक्खीसराय, 13.45 बजे शेखपुरा, 14.05 बजे वारिसलीगंज, 14.26 बजे नवादा, 14.50 बजे तिलैया, 17.00 बजे कोडरमा, 18.58 बजे हजारीबाग टाउन एवं 20.30 बजे बरकाकाना रुकते हुए 22.45 बजे रांची पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 10 कोच, साधारण श्रेणी के 02 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 14 कोच होंगे ।
