चलायी जा रही 04 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

Spread the love

हाजीपुर। यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

  1. गाड़ी संख्या 03253/03254/03255 पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल – गया-कोडरमा- गोमो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर-काजीपेट के रास्ते पटना और चर्लपल्ली के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है । गाड़ी सं. 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल अब पटना से 03.08.2026 से 16.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 05.08.2026 से 16.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी सं. 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 07.08.2026 से 18.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।
  2. गाड़ी संख्या 07091/07092 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल – डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बालाघाट-गोंदिया-बल्लारशाह-रामागुंडम-काजीपेट के रास्ते चर्लपल्ली और दानापुर के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 07091 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल चर्लपल्ली से 01.08.2026 से 26.09.2026 तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जाएगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 07092 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल दानापुर से 03.08.2026 से 28.09.2026 तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी ।
  3. गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल – सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते रक्सौल और लोकमान्य तिलक के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है । गाड़ी सं. 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल अब रक्सौल से 04.08.2026 से 15.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल अब लोकमान्य तिलक से 06.08.2026 से 17.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को परिचालित की जायेगी ।
  4. गाड़ी संख्या 03230/03229 पटना-खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल – बख्तियारपुर-मोकामा -झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-कटक-भुवनेश्वर के रास्ते पटना और खोरधा रोड जं. के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है । गाड़ी सं. 03230 पटना-खोरधा रोड जं. स्पेशल अब पटना से 06.08.2026 से 27.08.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 03229 खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल अब खोरधा रोड जं. से 07.08.2026 से 28.08.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *