ससुराल में युवक ने छत पर बने पिलर से लटक कर लगाई फांसी 

Spread the love

मृतक चोरी के आरोप में जा चुका है जेल 

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना के नगर पालिका क्षेत्र अहरौरा के बूढ़ादेई मे बुधवार की रात्रि अब्दुल कयूम उम्र 25 वर्ष ने पारिवारिक कलह के कारण अपने ससुर के घर के बाहरी हिस्से छत पर निकले पीलर में रस्सी से फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ियों के सहारे शव को नीचे उतरवा कर मृतक के पिता अब्दुल करीम की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की बूढादेई निवासी अब्दुल कयूम उर्फ़ रहीम 25 वर्ष पुत्र अब्दुल करीम जो अपने घर के सामने ही अपनी मर्जी से शादी करके ससुर के ही घर में रह रहा था  रात्रि मे छत पर बने पिलर से रस्सी के सहारे लटक कर फांसी लगा ली।

स्थानीय लोगों के अनुसार अब्दुल कयूम चार वर्ष पूर्व अपने घर के सामने ही एक लड़की से शादी कर ली थी और ससुराल में ही रह रहा था और ड्राइवरी करके किसी तरह अपना तथा अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था मृतक को तीन वर्ष की एक बच्ची भी है । चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया की मृतक चोरी के आरोप में जेल भी जा चुका था और कुछ दिन पूर्व ही छूटकर आया था। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर शव कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *