विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर मल्देवा में सगा समाज की बैठक संपन्न

Spread the love

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के मल्देवा स्थित रानी दुर्गावती स्थल पर रविवार को सगा समाज की एक विशेष बैठक आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता धर्माचार्य हरिकिशुन सिंह ने की। इस दौरान आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले ‘विश्व आदिवासी दिवस’ के भव्य आयोजन और उसकी रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक में विभिन्न गांवों से आए गणमान्य समाजसेवियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार साझा किए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को सबसे पहले सभी ग्रामीण अपने-अपने गांवों में स्थित ‘बड़ादेव पेन ठाना’ पर पारंपरिक पूजा-पाठ करेंगे। इसके बाद ग्रामीण अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए समय अनुसार दुद्धी स्थित टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर एकत्रित होंगे।तय रूपरेखा के अनुसार, टाउन क्लब मैदान पर सभी के एकत्रित होने के बाद एक विशाल समूह के रूप में नगर भ्रमण (रैली) निकाला जाएगा। नगर भ्रमण के पश्चात पुनः सभी लोग टाउन क्लब मैदान पर लौटेंगे, जहां मुख्य सभा का आगाज होगा। इस मुख्य कार्यक्रम में समाज के लोगों का सम्मान किया जाएगा और प्रबुद्ध जनों द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे। बैठक के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी संजय गौड़ धुर्वे रहें। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से फ़ौदार सिंह परस्ते, रामफल सिंह, कुनेर सिंह, आनंद कुमार, रामलखन, सुरेंद्र पोर्ते, विजय सिंह सहित भारी संख्या में सगा समाज के लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *