आस्था कला और सांस्कृतिक संगम का जीवंत प्रतीक बना एनटीपीसी ऊँचाहार का दुर्गा पूजा महोत्सव

Spread the love

पांच दिवसीय महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएवी ग्राउंड में पहली बार सजा भव्य पंडाल

ऊँचाहार, रायबरेली | शरद ऋतु का आगाज , हवा में खिलते फूलों की मनमोहक सुगंध और साफ आसमान के नीचे फूलों का लहराना पूरे मन को रोमांच से भर रहा था तो दुर्गा पूजा पंडाल से निकलती श्रद्धा भक्ति के स्वर पूरे माहौल को भक्तिभाव में डुबो रहे थे। यह नजारा था एनटीपीसी ऊँचाहार में 16 से 20 अक्टूबर तक पाँच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 का । इस  सामुदायिक आयोजक में हर कोने में एक उमंग भरी ऊर्जा छाई हुई थी । 

    दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया जा रहा है। एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा गठित पर्व आयोजन समिति 2026-27 ने कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख  बिस्वा मोहन सिंह के मार्गदर्शन में मानव संसाधन विभाग, कर्मचारी यूनियन, कार्यकारी एसोसिएशन एवं विभिन्न विभागों के सक्रिय सहयोग से इस महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान किया है। इस वर्ष पहली बार डीएवी ग्राउंड में दुर्गा पूजा एवं मेले का आयोजन किया गया है, जहाँ आकर्षक पूजा पंडाल, 51 फीट ऊँचा भव्य पंडाल, रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट, खानपान एवं विभिन्न स्टॉलों के साथ सुरक्षित मनोरंजन की व्यवस्थाएँ की गई हैं। पंडाल को पारंपरिक बंगाली शैली में सजाया गया है। आयोजन में एनटीपीसी परिवार के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

महोत्सव का शुभारंभ 16 अक्टूबर को माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापना, पूजा-अर्चना एवं चिन्मय विद्यालय के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। 17 अक्टूबर को लखनऊ के प्रसिद्ध रागा ग्रुप ने भक्ति, सूफी एवं बॉलीवुड गीतों से समाँ बाँध दिया। 18 अक्टूबर को शिव–शक्ति आधारित आकर्षक कथक नृत्य एवं स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। 19 अक्टूबर को पहली बार एनटीपीसी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत भव्य रामलीला विशेष आकर्षण रही, जिसे दर्शकों की जबरदस्त सराहना मिली। कार्यकारी निदेशक बिस्वा मोहन सिंह ने कहा कि एनटीपीसी हमेशा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्ध रहा है और यह महोत्सव आस्था और संस्कृति का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *