यूनियन बैंक की बड़ी पहल: ‘यूनियन समाधान योजना’ के तहत एक ही दिन में 100 एनपीए खातों का निपटारा 

Spread the love

यूनियन समाधान योजना से ग्राहकों को मिली कर्ज से मुक्ति, भारी छूट के साथ कर्ज मुक्त होने का सुनहरा मौका

चंदौली। यूनियन समाधान योजना के अंतर्गत ऋण खार्तों के निपटान हेतु यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एक विशेष कैंप का आयोजन आज क्षेत्रीय कार्यालय चंदौली में किया है। ग्राहकों को राहत प्रदान करने एवं पुराने एनपीए खातों के शीघ्र निपटान के उ‌द्देश्य से बैंक द्वारा यूनियन समाधान योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र उधारकर्ताओं को रियायती शर्तों पर अपने ऋण खातों का एकमुश्त निपटान करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इस योजना का अधिक से अधिक लाभ ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए दिनांक 17 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय चंदौली के अंतर्गत आने वाली समस्त शाखाओं में विशेष ओटीएस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 100 एनपीए खातों का निपटान क्षेत्र प्रमुख द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अंचल प्रमुख वाराणसी टी कामेश्वर राव, क्षेत्र प्रमुख राजीव कुमार सिंह तथा क्षेत्र की ऋण वसूली टीम विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर उपस्थित रहे। बैंक ने सभी पात्र ऋणधारकों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए संबंधित एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने शाखा से संपर्क करें तथा इस योजना का लाभ उठाए।

बैंक के अधिकारियों ने बताया कि यह योजना ग्राहकों को वित्तीय राहत प्रदान करने के साथ-साथ उन्हे पुनः बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी शाखाओं को निर्देशित किया गया है कि वे इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा अधिक से अधिक पात्र ग्राह‌कों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करे। इस दौरान उप क्षेत्र प्रमुख अभिषेक, एल डी एम आशीष, धनंजय कुमार सिंहा सहित अन्य बैंकर्स एवं भारी संख्या में उपभोक्तागण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *