चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में पूर्व मध्य रेल द्वारा रिकॉर्ड 51.56 मिलियन टन का किया गया लदान

Spread the love

धनबाद मंडल 51.42 मिलियन टन माल लदान के साथ भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान पर रहा

हाजीपुर । पूर्व मध्य रेल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम तिमाही में (अप्रैल से जून तक) रिकॉर्ड 51.56 मिलियन टन का माल लदान किया गया है । जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि में 51.50 मिलियन टन का माल लदान किया गया था ।

पूर्व मध्य रेल कोे चालू वित्त वर्ष 2026-27 के प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून तक) में किये गये माल ढुलाई से कुल 7996.59 करोड़ रूपए की प्रारंभिक राजस्व प्राप्त हुआ । जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम तिमाही में माल ढ़ुलाई से प्राप्त प्रारंभिक राजस्व के रूप में 7942.36 करोड़ रूपए प्राप्त हुए थे ।

जून माह में माल लदान में एक नया माइलस्टोन स्थापित करते हुए समस्तीपुर मंडल के कुमारबाग एवं नारायणपुर अनंत गुड्स शेड से पहली बार मकई का लदान किया गया । दोनों गुड्स शेड से कुल 09 रेक मकई का लदान किया गया जिससे 3.98 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ । इसी तरह धनबाद मंडल के सलाईबनवा गुड्स शेड से पहली बार दो रेक सीमेंट का लदान किया गया जिससे 11.92 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ । इस दौरान धनबाद मंडल का लदान क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा । धनबाद मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम तिमाही में (अप्रैल से जून तक) रिकॉर्ड 51.42 मिलियन टन का लदान किया गया जिससे धनबाद मंडल कोे चालू वित्त वर्ष के प्रथम तिमाही में किये गये माल ढुलाई से कुल 6417.41 करोड़ रूपए का प्रारंभिक राजस्व प्राप्त हुआ है । ज्ञातव्य हो कि 51.42 मिलियन टन का माल लदान के साथ धनबाद मंडल भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम तिमाही में किये गये माल लदान के मामले में प्रथम स्थान पर रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *