उपजिलाधिकारी के निर्देश पर वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

Spread the love

नौगढ़। जयमोहनी रेंज अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगढ़ के सामने स्थित आरक्षित वन भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे के प्रयास के विरुद्ध वन विभाग ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए निर्माण सामग्री हटवाया है।  वन भूमि पर बालू, बोल्डर, भक्सी एवं अन्य निर्माण सामग्री के भंडारण की शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा के निर्देश पर वन राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन से निर्माण सामग्री को हटवाकर के भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया है।

वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरक्षित वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, निर्माण सामग्री का भंडारण अथवा व्यावसायिक गतिविधि प्रतिबंधित है।  कहा कि ऐसे मामलों में भारतीय वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया कि वन भूमि पर गुमटी, दुकान अथवा अन्य अस्थायी निर्माण कर व्यवसाय संचालित किए जाने की शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं।  इन सभी मामलों का सर्वे कराया जा रहा है। अवैध रूप से दुकानें या गुमटियां संचालित करने वालों के विरुद्ध शीघ्र अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आमजन से अपील किया है कि वन भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा कहीं भी अवैध कब्जा या निर्माण सामग्री का भंडारण दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें। विभाग ने स्पष्ट किया कि आरक्षित वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *