महाप्रबंधक द्वारा संरक्षा पुरस्कार से 19 रेल कर्मचारी सम्मानित, मोहित कुमार द्विवेदी बने माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी

Spread the love

प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह एवं प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार एवं विभागाध्यक्षों की गरिमामयी मौजूदगी में संरक्षा के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रयागराज, झाँसी  एवं आगरा मंडलों के कुल 19 रेल कर्मचारियों को माह मई-2026 के लिए ‘संरक्षा पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों में प्रयागराज मंडल से अनिल कुमार (प्वाइंट्समैन-ए, चुनार), शारदा प्रसाद (प्वाइंट्समैन-ए, मिर्जापुर), सोनू सरोज (ट्रेन मैनेजर गुड्स, न्यू कानपुर), रमेश कुमार यादव (लोको पायलट, टूंडला), प्रशांत कुमार (सहायक लोको पायलट, टूंडला), संदीप कुमार (हेल्पर, कैरेज वैगन, मानिकपुर), जुगेश्वर कुमार (लोको पायलट, न्यू कानपुर) एवं शिव शंकर शरण (सहायक लोको पायलट, न्यू कानपुर) शामिल हैं। इसी क्रम में झाँसी  मंडल से बाशीष कुमार (कांटेवाला ए, ओहन), मोहित कुमार द्विवेदी (सहायक लोको पायलट, झाँसी ) एवं पवन कुमार (ट्रैकमेन-IV, यूनिट नं-28) को सम्मानित किया गया। आगरा मंडल से पुरस्कृत कर्मचारियों में सत्यनारायण मीना (ट्रेन मैनेजर मेल, आगरा छावनी), राजेन्द्र प्रसाद दुबे (प्वाइंट्समैन, रूनुकुता), अमर सिंह मीना (प्वाइंट्समैन, धौलपुर), मानसिंह (कांटेवाला, कोसीकलां), धारा सिंह (हेल्पर,सिग्नल, मथुरा), अमर जीत सिंह (ईएसएम-III, सिग्नल, मथुरा), मुरारी लाल (ईएसएम-I, सिग्नल, मथुरा) एवं खेलराज मीना (ईएसएम-I, सिग्नल, मथुरा) शामिल हैं। इस गरिमामयी समारोह में झाँसी मंडल के मोहित कुमार द्विवेदी (सहा. लोको पायलट) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए माह मई-2026 के ‘सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी’ के रूप में विशेष रूप से नामित कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *