रामागुंडम। महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एनटीपीसी रामागुंडम के सीएसआर विभाग ने दीप्ति महिला समिति के सहयोग से तीन माह का ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह प्रशिक्षण साई सेवा समिति के निकट स्थित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों की 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की इच्छुक महिलाएं भाग ले सकती हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पेशेवर ब्यूटीशियन से जुड़े विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। प्रशिक्षण के लिए सीटें सीमित हैं। इच्छुक महिलाएं 15 जुलाई 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकती हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए सुश्री अर्चना से मोबाइल नंबर 6281046137 पर संपर्क किया जा सकता है।
