औरंगाबाद।बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दीपक रंजन देहुरी 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर महाबोधि सभागार में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। देहुरी ने एनटीपीसी लिमिटेड में लगभग 39 वर्ष 7 माह तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने 27 मार्च 2025 को बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल में बीआरबीसीएल ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।
अभिनंदन समारोह में विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने देहुरी के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उनका परिवार भी उपस्थित रहा।
अपने संबोधन में दीपक रंजन देहुरी ने एनटीपीसी लिमिटेड में बिताए अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सेवानिवृत्ति के इस अवसर को यादगार बनाने के लिए बीआरबीसीएल में भजन एवं ग़ज़ल संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन शामिल हुए।
