एनटीपीसी विंध्याचल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2026 उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में प्रशासनिक भवन में
आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समर्पित सेवाओं को
सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल)किशोर कुमार होता थे।कार्यक्रम में
ए.जे. राजकुमार, मुख्य महाप्रबंधक (ओ एंड एम) एवं सीईओ (बीआरबीसीएल),एम.सुरेश,महाप्रबंधक(मेंटेनेंस
एवं एडीएम),एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम),डॉ.बी.के.भराली,महाप्रबंधक(चिकित्सा
सेवाएं), देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (टीएस एवं प्रोजेक्ट्स) तथा रूमा दे शर्मा,मानव संसाधन प्रमुख
विंध्याचल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बी.सी. राय को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जिनकी स्मृति में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय चिकित्सक
दिवस मनाया जाता है। इसके उपरांत दीप प्रज्ज्वलन एवं एनटीपीसी गीत के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।
स्वागत उद्बोधन में रूमा डे शर्मा ने चिकित्सकों के समाज के प्रति अमूल्य योगदान तथा उनके सेवा-भाव की
सराहना की। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। डॉ. प्रतिमा महेंद्र, वरिष्ठ विशेषज्ञ
(विंध्य चिकित्सालय) ने डॉ. बी.सी. राय के जीवन एवं योगदान पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। वहीं डॉ. आदित्य
राजनारायण मिश्रा, उप विशेषज्ञ (विंध्य चिकित्सालय) ने वयस्क टीकाकरण (एडल्ट वैक्सीनेशन) तथा डॉ. बी.के.
भराली ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों (लाइफस्टाइल डिजीज) पर जानकारीपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में किशोर कुमार होता ने चिकित्सकों की निष्ठा, सेवा-भाव और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान
की सराहना करते हुए विंध्य चिकित्सालय द्वारा स्थापित उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सा
टीम को इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एनटीपीसी, चिकित्सा जगत, खेल एवं बॉलीवुड पर आधारित रोचक क्विज़, मनोरंजक खेल एवं विभिन्न
गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे समारोह में उत्साह का वातावरण बना रहा। अंत में सभी चिकित्सकों
का सम्मान किया गया तथा सामूहिक छायाचित्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन कामना शर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मानव संसाधन, टीएडी
एवं आईटी विभाग का विशेष सहयोग रहा।
