एनटीपीसी दादरी को जून 2026 में अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया

Spread the love

दादरी।एनटीपीसी दादरी को जून 2026 के दौरान राजभाषा संवर्धन, सामाजिक संचार, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा,फ्लाई ऐश उपयोग,कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

कोच्चि में आयोजित टस्कर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में स्टेशन को राजभाषा संवर्धन, सर्वश्रेष्ठ सामाजिक प्रभाव लघु फिल्म तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ स्वास्थ्य सेवा श्रेणियों में तीन स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त हुए।

फ्लाई ऐश के उत्कृष्ट एवं प्रभावी उपयोग के लिए एनटीपीसी दादरी को जीएमएफ स्पॉटलाइट अवॉर्ड 2026 की डायमंड श्रेणी से सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्टेशन को कालिंगा एक्सीलेंट सीएसआर अवॉर्ड 2025 की स्वर्ण श्रेणी तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के लिए कालिंगा एनवायरनमेंट एक्सीलेंस नेशनल अवॉर्ड की फोर स्टार श्रेणीप्राप्त हुई।

इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री ए. के. मिश्र, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी (दादरी) ने सभी कर्मचारियों एवं संबंधित विभागों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के परिणामस्वरूप स्टेशन को राष्ट्रीय स्तर पर यह गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इसी उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *