एनटीपीसी दादरी में क्षेत्रीय स्तर की मेधा प्रतियोगिता–2026 का आयोजन

Spread the love

दादरी। एनटीपीसी दादरी में 8 अगस्त 2026 को क्षेत्रीय स्तर की मेधा प्रतियोगिता–2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तरी क्षेत्र के एनटीपीसी के आठ स्टेशनों की 23 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में  सूर्य नारायण पाणिग्रही, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) – उत्तरी क्षेत्र एवं दक्षिणी क्षेत्र,  ए. के. मिश्र, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी (दादरी), सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता चार श्रेणियों में आयोजित की गई – जूनियर, मिडिल, सीनियर तथा कर्मचारी एवं जीवनसाथी । प्रतिभागियों ने क्विज में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान एवं त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रसिद्ध क्विज मास्टर श्री गौतम बोस ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य ज्ञान, जिज्ञासा एवं उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। क्षेत्रीय स्तर पर विजेता प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर की मेधा प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *