प्रयागराज । नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नशामुक्त भारत अभियान-2026 के अंतर्गत आज दिनांक 25 जून 2026 को प्रयागराज मंडल के मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। नशामुक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प ले।
शपथ ग्रहण के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं को नशे से दूर रखने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही, देश को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एम.एम. वारिस, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एस.के. सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, अमित चौधरी, वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं रख-रखाव प्रबंधक, विक्रम सिंह कोली, सहायक कार्मिक अधिकारी (ट्रैफिक),रवि कुमार मीणा सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रयागराज मंडल, नशामुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने हेतु जागरूकता, सहभागिता एवं जनसंकल्प के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है।
