सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित

Spread the love

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की राजभाषा कार्यान्वयन समिति (ओएलआईसी) की बैठक मंथन सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक प्रभारी (आरएसपी), आलोक वर्मा ने की। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन),  तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (संकैर्य),   बिस्वरंजन पलाई, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ),  सुदीप पाल चौधरी तथा मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) सह अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा),  राजेश दासगुप्ता, उपस्थित थे। बैठक में संयंत्र के अनेक मुख्य महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों ने भी भाग लिया।

अपने संबोधन में  वर्मा ने दैनिक कार्यालयी कार्यों, प्रलेखन तथा संचार में राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी विभागों से राजभाषा संबंधी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप द्विभाषी/त्रिभाषी संचार व्यवस्था को अपनाने का आग्रह किया। कार्यपालक निदेशकों ने भी अधिकाधिक आधिकारिक पत्राचार एवं संचार में राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने संबंधी सुझाव दिए। बैठक के दौरान सहायक महाप्रबंधक (जनसंपर्क-राजभाषा), सुश्री लोलाती टोप्पो द्वारा राजभाषा विभाग की गतिविधियों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई। वहीं महाप्रबंधक (जनसंपर्क) एवं संचार मुख्य तथा सदस्य सचिव (ओएलआईसी), सुश्री अर्चना शतपथी ने राजभाषा के कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न जाँच बिंदुओं एवं अनुपालन पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *