एनटीपीसी दर्लिपाली परियोजना के विस्तार हेतु सफलतापूर्वक ग्राम सभा का आयोजन

Spread the love

दर्लिपाली। बुधवार को एनटीपीसी दर्लिपाली के अतिरिक्त यूनिट (1×800 मेगावाट) की स्थापना के लिए ओड़ीशा के सुन्दरगढ़ ज़िले में भूमि अधिग्रहण आवेदन प्रस्तुत करने की पूर्व औपचारिक प्रक्रिया के तहत बुधवार को दर्लिपाली ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता सुश्री अतिसी परिडा, ब्लॉक विकास अधिकारी, लेफरीपाड़ा, सुन्दरगढ़, एवं सुश्री नलिनी कुमुरा, सरपंच, दर्लिपाली ने की। बैठक में भूमि अधिग्रहण विभाग के अधिकारी, एनटीपीसी प्रतिनिधि एवं दर्लिपाली ग्राम पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि सुन्दरगढ़ एक अनुसूचित जिला होने के कारण यह ग्राम सभा पीईएसए अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आयोजित की गई। सत्र के दौरान परियोजना अधिकारियों ने आगामी विस्तार परियोजना तथा अधिग्रहण हेतु प्रस्तावित भूमि के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। ग्रामवासियों ने ग्राम सभा में सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए कंपनी से सीएसआर कार्यक्रमों के अंतर्गत अतिरिक्त विकासात्मक पहलों को लागू करने का आग्रह किया। एनटीपीसी अधिकारियों ने दर्लिपाली एवं इसके आसपास के गांवों में पूर्व में किए गए विभिन्न विकास एवं कल्याण कार्यों की जानकारी साझा की तथा आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार की पहलें जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *