लभारी क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, श्री साईं फ्यूल्स एचपी पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ

Spread the love

दीपु सिंह की बड़ी पहल, लभारी में शुरू हुआ श्री साईं फ्यूल्स एचपी पेट्रोल पंप

रेणुकूट। सोनभद्र जिले के लभारी क्षेत्र में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डी.एस. ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के संचालक दीपु सिंह द्वारा स्थापित श्री साईं फ्यूल्स एच पी पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ किया गया। एनएच-39 स्थित विकास गैस इंडस्ट्री के समीप शुरू हुए इस आधुनिक पेट्रोल पंप के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। लभारी क्षेत्र में ईंधन सुविधा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए श्री साईं फ्यूल्स एच पी पेट्रोल पंप को क्षेत्र के विकास की नई पहचान माना जा रहा है। डी.एस. ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के संचालक दीपु सिंह की इस पहल से अब आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने दीपु सिंह को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और आवागमन सुविधाओं को बढ़ावा देगा। अनपरा-रेनुकूट मार्ग पर स्थित होने के कारण प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। श्री साईं फ्यूल्स में ग्राहकों को शुद्ध पेट्रोल-डीजल, बेहतर ग्राहक सेवा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संचालक दीपु सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण सेवा और भरोसेमंद ईंधन सुविधा प्रदान करना है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पेट्रोल पंप शुरू होने से समय और संसाधनों की बचत होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। “आपका विश्वास, हमारी ऊर्जा” के संकल्प के साथ शुरू हुई श्री साईं फ्यूल्स एच पी पेट्रोल पंप की यह नई यात्रा क्षेत्रवासियों के लिए सुविधा, विश्वास और विकास का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *