भारतीय रेल के पहियों को गति देने वाले लोको पायलटों ने रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल

Spread the love

  प्रयागराज । भारतीय रेलवे की रीढ़ कहे जाने वाले और ट्रेनों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने वाले लोको पायलटों ने आज पटरियों से इतर सामाजिक सरोकार की एक नई इबारत लिख दी। सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी उठाने वाले इन रेलकर्मियों ने एक बार फिर अपने रक्त से दूसरों को जीवनदान देने का संकल्प पूरा किया। लॉबी प्रयागराज के तत्वावधान में आज एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में लॉबी प्रयागराज एवं प्रयागराज छिवकी से जुड़े बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ ने अत्यंत उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया । कठिन ड्यूटी और कड़े शेड्यूल के बावजूद रनिंग स्टाफ ने समय निकाला और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान किया। रक्तदान कर लोको पायलटों ने यह साबित कर दिया है कि वे केवल देश की अर्थव्यवस्था और यात्रियों को गति नहीं देते, बल्कि उनके दिलों में मानवता के लिए भी गहरी संवेदना है।

शिविर के मुख्य संचालनकर्ता वासुदेव पाण्डेय मुख्य क्रू नियंत्रक सामान्य ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और रनिंग कर्मचारियों द्वारा नियमित रक्तदान के विगत 7 वर्षों के इतिहास को बताते हुए  कहा कि लोको पायलट न केवल रेल की पटरियों पर देश की धड़कन को बनाए रखते हैं, बल्कि इस तरह के पुनीत कार्य करके वे समाज के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता भी जाहिर करते हैं इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की चिकित्साधिकारी डाक्टर अर्चना मिश्रा, कोआर्डिनेटर नागेन्द्र प्रधान  महिला प्रभारी ममता द्विवेदी ने  रेलवे के लोको पायलटों द्वारा जनहित में स्वैच्छिक रूप से नियमित कराए जा रहे रक्तदान को नोबल कार्य बताया

वासुदेव पाण्डेय मुख्य क्रू नियंत्रक सामान्य प्रयागराज के अगुवाई में    वी के गर्ग मुख्य क्रू नियंत्रक परि. प्रयागराज,एस एन द्विवेदी मुख्य क्रू नियंत्रक परिचालन छिवकी, यू.बी सिंह मुख्य लोको निरीक्षक छिवकी के साथ लोको पायलटों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया जे पी पाण्डेय ,राज कुमार गुप्ता ,एस एस गुप्ता  अखण्ड प्रताप सिंह ,वरुण कुमार , एस पी तिवारी ,दिनेश चौधरी ,राधेमोहन मौर्या,आदिल, राजीव कुमार यादव, रत्नाकर ,शशांक पांडेय, पी एन चौहान,रजत शर्मा,नरेंद्र कुमार द्वितीय, राम प्रकाश, राम राज वर्मा, रजनीश कुमार,आयुष्मान ऋषि, सौरभ मिश्रा , जय सिंह मौर्य , पवन कुमार मौर्य, राधेश्याम सिंह, दीपक कुमार, सर्वेश कुमार सिंह  बीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रणव तिवारी, पुनीत शुक्ला, सुमित रंजन आदि प्रमुख रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *