कंबल बाबा ने खजुरी खुर्द सरस्वती रिसाॅर्ट में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप

Spread the love

सोनभद्र। घोरावल विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत खजुरी खुर्द गांव स्थित सरस्वती रिसाॅर्ट में कंबल बाबा द्वारा कैंप लगाया गया है। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को  रोग से निजात दिलाना है। जिसमें प्रमुख रोग लकवा, पोलियो ग्रस्त लोगों को निःशुल्क उपचार करने का काम किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों को जब इस बात की जानकारी हो रही है तो सरस्वती रिसोर्ट खजुरी में भारी संख्या में मरीजों के परिजन अपने मरीजों को लेकर कंबल बाबा के दरबार में पहुंच रोग ग्रस्त व्यक्ति को जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। काफी दिनों से तमाम रोगों से जूझ रहे लोग यहां अपनी दशा को सुना रहे हैं और कंबल बाबा से विनती कर रहे हैं कि किसी तरह  मरीज ठीक हो जायं। बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को कंबल बाबा आश्वस्त भी कर रहे हैं कि चिंता ना करें मरीज जल्द ठीक होकर आप सबके बीच हंसते खिलखिलाते खुशी से झूम उठेंगे। सरस्वती रिसाॅर्ट के संचालक मनीष पाण्डेय ने बताया कि काफी संख्या में दूर दराज के जनमानस आकर अपने मरीजों का उपचार कराकर लाभान्वित हो रहे हैं। बताया कि उक्त स्वास्थ्य कैंप 18 से 25 जून,2026 तक चलेगा। कंबल बाबा के स्वास्थ्य कैंप के मुख्य आयोजक पूर्व विधायक रमेश चन्द्र दुबे ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *