विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएमएल केरेडारी में जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

हजारीबाग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनएमएल केरेडारी में विभिन्न पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण जागरूकता वॉकाथॉन से हुई। इसके पश्चात परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। “आज लगाया गया एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य की नींव है।” कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इसके उपरांत एनएमएल केरेडारी के माइन व्यूपॉइंट क्षेत्र में परियोजना प्रमुख, विभागाध्यक्षों, सीआईएसएफ अधिकारियों एवं एमडीओ प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पर्यावरण प्रबंधन समूह (ईएमजी) ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *