राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने किया बोकारो इस्पात संयंत्र का दौरा

Spread the love

बोकारो। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की  सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ 3 जून को बोकारो इस्पात संयंत्र का दौरा किया। उनके साथ निजी सचिव  कुशेश्वर साहू, क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक  पी.के. दास, अन्वेषक  राहुल एवं सुश्री रिया तथा विधि सलाहकार  राहुल यादव भी उपस्थित थे। दौरे के दौरान डॉ. आशा लकड़ा एवं उनके प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो इस्पात संयंत्र के वरीय अधिकारीयों के साथ  बोकारो इस्पात नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में निवासरत अनुसूचित जनजाति समुदाय के विकास से संबंधित पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. आशा लकड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयंत्र की प्रमुख उत्पादन इकाइयों का भी अवलोकन किया। इस क्रम में उन्होंने संयंत्र के कोक ओवन एवं कंटीन्यूअस कास्टिंग शॉप विभाग का दौरा कर वहां की उत्पादन प्रक्रियाओं, आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *