फरीदाबाद। सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना को साकार करते हुए एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा 29 मई 2026 को मटेरियल गेट पर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य आमजन, श्रमिकों एवं राहगीरों को गर्मी से राहत प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल वितरित किया गया। इस पहल को लोगों ने सराहा तथा इसे एनटीपीसी फरीदाबाद की जनकल्याण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख आशुतोष सतपथी, अपर महाप्रबंधक (ओ एंड एम) निशांत गर्ग, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती के. श्रीलता तथा अपर महाप्रबंधक (टीएस) ए. एन. श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं राहगीरों को शीतल पेयजल वितरित कर सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया। एनटीपीसी फरीदाबाद समय-समय पर समाज हित एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखा जाएगा।
