राँची। कोयला भवन मुख्यालय, बीसीसीएल में आज सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें कंपनी के 6 अधिकारियों तथा मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 4 कर्मचारियों सहित कुल 10 कार्मिकों का सेवानिवृत्ति सम्मान तथा अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने की। अवसर पर निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज, विभागाध्यक्ष (प्रशासन) मनीष मिश्रा, विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना) श्रीमती भा.जे.कुजूर, विभागाध्यक्ष (कर्मचारी स्थापना) श्रीमती मधुस्मिता लकड़ा सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्यालय के अन्य महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मी के साथ सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के परिजन भी उपस्थित रहें। सेवानिवृत्त कर्मियों हेतु सम्मान-पत्र वाचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसके उपरांत सेवानिवृत्त कार्मिकों को अंग-वस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि किसी भी संस्था की उपलब्धियाँ केवल नीतियों और योजनाओं का परिणाम नहीं हैं, बल्कि उन सभी कार्मिकों के अथक परिश्रम का प्रतिफल हैं जिन्होंने वर्षों तक संगठन में अपनी सेवाएँ दी है। श्री रमैया ने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को अपनी शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सुखद जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त सभी कार्मिकों का योगदान बीसीसीएल की उन्नति और प्रगति का आधार रहा है, और सभी कार्मिकों ने अपने लंबे कार्यकाल में अनुशासन, निष्ठा और कर्मठता के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी कार्मिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सफल एवं सुखद जीवन की कामना की।
उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल से मई माह में 06 अधिकारियों एवं मुख्यालय तथा सभी क्षेत्रों से सेवानिवृत्त 175 कर्मचारियों सहित कुल 181 कार्मिक कंपनी से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कंपनी के सभी 06 अधिकारियों और मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने 04 कर्मचारियों के लिए कोयला भवन मुख्यालय में आज उपरोक्त समारोह का आयोजन हुआ। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में भी सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के लिए सम्मान समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शामिल रहें – देबोज्योति अधिकारी, महाप्रबंधक (सी.पी.), प्रेमचंद्र झा, मुख्य प्रबंधक (सी.पी.), आर.आर श्रीवास्तव, उप-प्रबंधक (खनन), ध्रुवा बैठा, सहायक प्रबंधक (वि.एवं यां.), अजय कुमार, सहायक अभियंता (उत्खनन), सुनील कुमार सिंह, सहायक अभियंता (वि.एवं यां.), पशुपति बाउरी, वरीय ई.पी. फिटर /मेकेनिक, सुसन साबू कुरियन, वरीय निजी सहायक, ओम प्रकाश प्रसाद, कार्यालय अधीक्षक एवं श्रीमती सुशीला देवी, सफाई कर्मचारी। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (राजभाषा) उदयवीर सिंह ने किया।
