ग्रापए संस्थापक बालेश्वर लाल जी की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई गई 

Spread the love

अंबेडकर नगर। गांव देहात क्षेत्र में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों और समस्याओं की आवाज से देश समाज को जगाने वाले ग्रामीण पत्रकार की चुनौतियां कम नहीं है लेकिन वह अपने संघर्ष पूर्ण जीवन में भी आंचलिक समस्याओं को उठाता रहा है। ऐसे में ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन जैसे संगठन को मजबूती से खड़ा करने वाले संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल को कभी भुलाया नही जा सकता।  उक्त बातें ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन के संस्थापक स्व बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी ने कही।  बाबू बालेश्वर लाल की पुण्य तिथि श्रद्धा के साथ ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी  में मनाई गई। कार्यक्रम में बाबू बालेश्वर लाल के जीवन परिचय उनके संघर्षों से वरिष्ठ पत्रकार मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी ने विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में शामिल जिले भर से आए पत्रकारों ने बालेश्वर लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संस्थापक बालेश्वर लाल जी के द्वारा खड़ा किया गया यह संगठन वटवृक्ष का रुप ले चुका है और पूरे प्रदेश में आंचलिक पत्रकारों को एकजुट करने का काम किया है। इस दौरान जिला जिला उपाध्यक्ष लालमणि गोंड, जिला महामंत्री राजकुमार मौर्य, मंडल कार्यकारिणी सदस्य राम बहादुर यादव, आलापुर तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र यादव, प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार डा,शमीम, संजय शर्मा, वागीश त्रिपाठी, बृजेश मौर्य, कृष्णा सिंह, अनिल सिंह, उपेन्द्र चौरसिया, शिवकुमार शर्मा, बृजभान यादव आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *