वाराणसी। सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की घोषित अवकाश की सूची में 27 मई, 2026 (दिन बुधवार) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिसकी तिथि चन्द्र दर्शन के आधार पर परिवर्तनीय थी। चूंकि उत्तर प्रदेश में 28 मई, 2026 को ईद-उल- अजहा (बकरीद) मनाई जाएगी, अत एव 27 मई, 2026 (दिन बुधवार) को घोषित ईद-उल- अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश को परिवर्तित करते हुए 28 मई, 2026 (दिन गुरुवार) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त लिये गये निर्णय के आलोक में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई (दिन-गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
ईद-उल-अजहा के अवसर पर 28 मई को होगा सार्वजनिक अवकाश
