प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील कुमार पांडेय गुट के जिलाध्यक्ष डॉ आकाश उपाध्याय ने सोमवार को उप जिलाधिकारी  राजेश वर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर जनगणना में लगाए गए शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।

 डॉक्टर आकाश उपाध्याय ने उपजिलाधिकारी को  अंगवत्रम एवं मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा भेंट करने के बाद जिलाधिकारी को दिए गए पत्र से उन्हें अवगत कराया  गया तथा जनगणना में विकलांग शिक्षक की ड्यूटी ,उन महिलाओं की ड्यूटी जिसके बच्चे दो साल से छोटे है उनकी भी ड्यूटी लगा देने की जानकारी दी।एवम महिला शिक्षिका तथा शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यरत विद्यालय से दस से बारह किलोमीटर दूर लगाने के संबंध में भी जानकारी देते हुए कहा कहा की जनगणना ड्यूटी लगाने में भारी अनियमित वरती गयी है।

इस पर एस डी एम ने सहानभूति पूर्वक विचार करने का आश्वाशन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *