कोयला भवन मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन

Spread the love

धनबाद।कोयला भवन मुख्यालय के प्रशासन विभाग में पदस्थापित कर्मी स्व.  उदित कुमार गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शनिवार को प्रशासन विभाग द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कोयला भवन मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्व. उदित कुमार गुप्ता प्रशासन विभाग में कम्पोजीटर के पद पर कार्यरत थे। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान दिनांक 20 मई को कोलकाता स्थित मणिपाल हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। स्व. गुप्ता अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं। बीसीसीएल परिवार ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *