भागलपुर।एनटीपीसी कहलगाँव में रवीन्द्र पटेल परियोजना प्रमुख एवं कहलगाँव के विधायक शुभानंद मुकेश के मध्य बैठक हुई।
जिसमें कहलगाँव क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, सामाजिक कल्याण एवं सामुदायिक विकास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया, साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास तथा अन्य जनहितकारी पहलों पर भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान माननीय विधायक द्वारा क्षेत्र की विकास संबंधी प्राथमिकताओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में अपने सुझाव साझा किए गए।
परियोजना प्रमुख द्वारा क्षेत्र के सतत एवं समग्र विकास हेतु निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया गया तथा स्थानीय समुदायों के विकास के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दोहराया ।
बैठक सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई ।
