भागलपुर। एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा सीएसआर पहल के अंतर्गत खेल परिषद के सहयोग से 27 अगस्त 2026 को विक्रमशिला क्लब, एनटीपीसी कहलगाँव टाउनशिप में अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कहलगाँव के 12 विद्यालयों के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन रविंद्र शर्मा, परियोजना प्रमुख, द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिकाश चक्रवर्ती, महाप्रबंधक (केमिस्ट्री) सहित एनटीपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं रणनीतिक सोच का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, एकाग्रता, तार्किक क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना था।
हाई स्कूल वर्ग: आयुष राज- डीएवी एनटीपीसी स्कूल, मिडिल स्कूल वर्ग: अमृत कुमार- डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी प्राथमिक वर्ग: एकांश कुमार- सेंट जोसेफ स्कूल, एनटीपीसी
एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा आयोजित यह पहल बच्चों के समग्र विकास एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में सीएसआर के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
