चौबेपुर
बच्चो ने निकाली जन चेतना रैली दर्शनार्थियों से बच्चो ने लगाई गुहार: गर्भगृह में कुल्हड़ न डालें
गंगा गोमती संगम तट पर कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम में गर्भगृह और अरघे में मिटटी और प्लास्टिक के जल पात्र छोड़ देने की दूषित परम्परा के खिलाफ बच्चों ने जन चेतना रैली निकाली । सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के भंदहा कला प्रशिक्षण केंद्र से कैथी गाँव होते हुए मन्दिर तक दर्शनाथियों से बच्चों ने गुहार लगाई कि गर्भ गृह और अरघे में मिटटी या प्लास्टिक के जलपात्र को न छोड़ें उसे बाहर सुरक्षित स्थान पर रखें । यात्रा का संयोजन कर रहे अमित कुमार ने बताया कि यह अकेला देवालय है जहाँ लोग अभिषेक के बाद जल पात्र को अरघे के अंदर ही डाल देते हैं जो बहुत ही दूषित परम्परा है और इससे बुरा सन्देश जाता है ।
छात्रा सेजल यादव ने कहा कि अगर धातु के पात्र से जलाभिषेक करते हैं तो पात्र साथ ले जाते हैं फिर मिटटी और प्लास्टिक के जल पात्र को अरघे में क्यों छोड़ते हैं ।
चेतना रैली के संयोजन में अवनीश, सौरभ चन्द्र, अमृता, सनी, अमित कुमार की प्रमुख भूमिका रही ।
