निदेशक वित्त बीसीसीएल राजेश कुमार ने डब्ल्यूजे एरिया की मुचरायडीह एवं हंटूडीह कोलियरियों का किया निरीक्षण

Spread the love

धनबाद। बीसीसीएल के निदेशक (वित्त)  राजेश कुमार ने आज पश्चिमी झरिया (डब्ल्यूजे) क्षेत्र अंतर्गत मुचरायडीह एवं हंटूडीह कोलियरियों का दौरा कर टेम्परेरी माइन क्लोजर प्लान (TMCP) के तहत संचालित गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उन स्थलों का अवलोकन किया, जहां सीलिंग एवं डिस्मेंटलिंग कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने TMCP के अंतर्गत आयोजित चिकित्सा शिविरों तथा वायु एवं जल गुणवत्ता निगरानी संबंधी गतिविधियों की प्रगति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री कुमार ने TMCP के अंतर्गत प्रस्तावित कौशल विकास कार्यक्रमों को शीघ्र गति से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि खदान बंदी से संबंधित कार्यों के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों का प्रभावी निर्वहन भी बीसीसीएल की महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता है।

इसके साथ ही, निदेशक (वित्त) ने महुदा ग्रुप ऑफ माइंस के परियोजना पदाधिकारी, प्रबंधक तथा एरिया मैनेजर (सिविल), डब्ल्यूजे एरिया के साथ बैठक कर सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने खदान बंदी कार्यों में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए कहा कि बीसीसीएल सतत एवं जिम्मेदार खनन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एएफएम, डब्ल्यूजे एरिया, बीसीसीएल मुख्यालय एवं डब्ल्यूजे एरिया के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *