कल्याणी महिला समिति ने ‘एक कदम’ मुहिम के तहत  जरूरतमंद महिला को बनाया आत्मनिर्भर

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  ब्लॉक-बी क्षेत्र की कल्याणी महिला समिति सदैव समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान हेतु विभिन्न जनहितकारी कार्यों का आयोजन करती रही है। महिला मंडल द्वारा समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, खेलकूद प्रोत्साहन तथा ग्रामीण विकास से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में कल्याणी महिला समिति , ब्लॉक-बी द्वारा कृति महिला मण्डल की मुहिम ‘एक कदम’ के अंतर्गत स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र की एक जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार हेतु एक ठेला प्रदान किया गया। महिला समिति द्वारा यह कार्य ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्तर को सुधारने  और उन्हें  जीविका के साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। इस सहयोग के बाद अब उक्त महिला अपने पैरों पर खड़े होकर गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत कर सकेगी और अपने परिवार के भरण-पोषण में सक्रिय योगदान दे पाएगी। इस अवसर पर कृति महिला मण्डल उपाध्यक्षाएँ एवं सदस्य तथा कल्याणी महिला समिति की सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि कल्याणी महिला समिति , ब्लॉक-बी द्वारा समाज कल्याण के क्षेत्र में ऐसी विभिन्न गतिविधियों का समय-समय पर आयोजन किया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *