एनटीपीसी विंध्याचल में स्वच्छता शपथ के माध्यम से बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक 

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  स्वच्छता अभियान 2026 के अंतर्गत एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026 की बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में स्वच्छ जीवन शैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) ने GEM 2026 की बालिकाओं को स्वच्छता शपथ दिलाई तथा उन्हें अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल), प्रणव वर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा महताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर/आर एंड आर) भी उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं को दैनिक जीवन में व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्यकर आदतों एवं साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो एनटीपीसी विंध्याचल की सामाजिक रूप से जागरूक एवं जिम्मेदार भावी नागरिकों के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *