खुर्जा परियोजना में कोल भवन का किया गया उद्घाटन 

Spread the love

खुर्जा बुलंदशहर।टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की 2×660 मेगावाट खुर्जा उच्च ताप विद्युत परियोजना में 12 मई 2026 को कोल भवन का  उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना)  बिनोद कुमार साहू द्वारा किया गया। कोल भवन परियोजना के संचालन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, जहां से कोयला प्रबंधन से जुड़े सभी कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके माध्यम से परियोजना से जुड़े सभी इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल कार्यों तथा उपकरणों का संचालन एवं निगरानी की जाएगी। इससे कार्यों में बेहतर समन्वय, सुविधा एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

इसके साथ ही इस भवन में सेंट्रलाइज्ड सीएचपी (Centralised CHP System) सिस्टम का भी संचालन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत पूरी कोल हैंडलिंग प्रणाली को एकीकृत रूप से नियंत्रित किया जाएगा। इस आधुनिक प्रणाली से कोयले की लोडिंग, अनलोडिंग, ट्रांसपोर्टेशन एवं स्टोरेज जैसे कार्य अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से किए जा सकेंगे। सीएचपी सिस्टम के लिए एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है, जहां से संपूर्ण कोल हैंडलिंग प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान संभव होगा।

इस अवसर पर अपने संबोधन में  बिनोद कुमार साहू ने कहा कि कोल भवन एवं सीएचपी सिस्टम कंट्रोल रूम परियोजना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे न केवल कोयला प्रबंधन और संबंधित कार्यों के संचालन में सुगमता आएगी, बल्कि परियोजना की समग्र दक्षता में भी सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक तकनीक से युक्त यह व्यवस्था कर्मचारियों के कार्य को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाएगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना)  बिनोद कुमार साहू,   संदीप भटनागर, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा);  अरुण कुमार,  अपर महाप्रबंधक (विद्युत);  उप-महाप्रबंधक (ओ एंड एम)  आर. एस. पांडे,  राजेश कुमार यादव, उप-महाप्रबंधक,  प्रवीण कुमार नौटियाल, उप-महाप्रबंधक समेत टीएचडीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *