जिलाधिकारी ने किया मवैया में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण 

Spread the love

चन्दौली। चकिया तहसील के मवैया गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी का जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने वर्किंग एजेंसी पर जुर्माना के साथ सख्त चेतावनी दी। गांव की गलियों एवं मुख्य मार्गो में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों को तुरंत और गुणवत्ता के साथ ठीक करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पानी की गुणवत्ता और टैंक के आंतरिक भाग की समय-समय पर सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने पानी का समयानुसार सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भी जांच कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियों के निर्माण की निगरानी को और सख्त करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना बताए किसी भी समय निरीक्षण कर सकते हैं, और यदि कागजी रिपोर्ट व जमीनी हकीकत में अंतर पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम सहित कार्यदायी एजेंसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *