घर में मिला चार मासूमों का रक्त रंजित शव, फरार माॅ पर हत्या का आरोप

Spread the love

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

अंबेडकर नगर। (जी.जी.न्यूज) जनपद मुख्यालय के मुरादाबाद मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना में एक मां ने अपने चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर चारों शव घर में छोड़ फरार हो गई। मालूम हो कि जनपद मुख्यालय अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर तीन बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक घर के अंदर बिस्तर पर चार छोटे बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से गायब बताई जा रही है। मृतक बच्चों की पहचान महरुवा निवासी नियाज की पत्नी नाजिया खातून उम्र लगभग 33 वर्ष के पुत्र शफीक 14 वर्ष, सऊद 12 वर्ष, उमर 10 वर्ष तथा पुत्री सादिया के रूप में हुई है। परिवार मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में रहता था।

बताया जा रहा है कि महिला का पति नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है और वहां एक पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया है। पुलिस जांच मे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पति के दूसरे निकाह की बात जानकर महिला तनाव ग्रस्त रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई मामले की गहन छानबीन की जा रही है। घटना स्थल पर पहुंचीं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए जल्द से जल्द हत्यारिन मां को गिरफ्तार कर इस वीभत्स हत्या कांड का खुलासा करने का भरोसा दिया। चार बच्चों के शव देख हर किसी के मुंह से यही निकल रहा है कि सच में घोर कलयुग आ गया है जब मां ही अपने जिगर के टुकड़ों की बेरहमी से हत्या कर रही है तो फिर किस पर भरोसा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *