डाला, सोनभद्र।(राकेश जायसवाल) चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला कोटा खास में गुरुवार को सार्वजनिक खलिहान में रखी सरसों की भुसी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते भुसी धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल बाल्टी और डब्बों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी क्षति नहीं हुई।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
