एमसीएल परिवार ने सीवीओ  पी. के. पटेल को दी गरिमामय विदाई

Spread the love

संबलपुर, । महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) में मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ)  प्रणब कुमार पटेल को उनके उत्कृष्ट सेवाओं एवं संगठन के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के लिए गरिमामय एवं भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर कंपनी मुख्यालय में आयोजीत ‘सम्मान समारोह’ में  पटेल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। समारोह में  उदय अनंत काओले, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक;  केशव राव, निदेशक (कार्मिक) ;  अजीत कुमार बेहुरा, निदेशक (वित्त) तथा  संजय झा, निदेशक (तकनीकी) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, एमसीएल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सीएमडी ने अपने संबोधन में  पटेल की पेशेवर दक्षता, ईमानदारी तथा कंपनी में सतर्कता तंत्र को सुदृढ़ करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उनके कार्यकाल में सक्रिय पहल, पारदर्शिता तथा नैतिक प्रशासन पर विशेष बल दिया।

 केशव राव ने कृतज्ञता स्वरूप एवं स्मृति चिह्न के रूप में  पटेल के सम्मान में स्वयं द्वारा रचित एक कविता भेंट की। इस भावपूर्ण पहल ने समारोह को विशेष आत्मीयता प्रदान की तथा एमसीएल में उनके कार्यकाल से जुड़ी स्मृतियों को सजीव किया।

भारतीय रेलवे स्टोर्स सेवा (आईआरएसएस, 1998 बैच) के अधिकारी  पटेल ने 28 अप्रैल 2021 को कंपनी के नौवें सीवीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया था। एनआईटी राउरकेला से अभियंत्रण स्नातक तथा आईआईटी खड़गपुर से एम.टेक.  पटेल ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन में पारदर्शिता एवं सतर्कता जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर  पटेल ने अपने सम्बोधन में एमसीएल प्रबंधन एवं कर्मचारियों के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन अपनी ईमानदारी एवं उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *