जादू-टोना के शक में दस वर्षीय मासूम की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में दस वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ कस्बा निवासी आर्यन गुप्ता (10) पुत्र राजू गुप्ता 14 मार्च की रात अपने एक साथी के साथ खेलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी युवक दिवाकर गुप्ता (20) पुत्र गुलाब गुप्ता ने दोनों बच्चों को रोक लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर आर्यन को पकड़कर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर एसओजी और पन्नूगंज पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकरहट नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को शक था कि मृतक बालक की मां जादू-टोना करती है और उसी के कारण उसके परिवार पर संकट आया है। इसी अंधविश्वास के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *