बेटे के साथ दवा लेने जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा चकिया मार्ग पर स्थित खाजगीपुर गांव के पास बुधवार को देर शाम लगभग 8 ,30  बजे अपने गांव दादो से अपने पुत्र के साथ दवा लेने के लिए अहरौरा आ रही अधेड़ महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अहरौरा चकिया मार्ग पर पैगंबरपुर – खाजगीपुर गांव के पास अहरौरा से चकिया जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसके कारण बाइक पर पीछे बैठी 55 वर्षीय महिला प्रभावती देवी पत्नी शंकर यादव  निवासी दादो थाना अहरौरा की मौके पर ही मौत हो गई ।

वहीं बाइक चला रहा मृतक महिला के बेटे गुलाब यादव को हल्की  चोट आई । घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुए आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस कुछ कर पाती इसके पहले ही वहां मौजूद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण यह पता चलने पर की मृत महिला प्रभावती देवी बगल के गांव की गांव दादो की  रहने है शव को सड़क पर  रखकर चक्का जाम कर दिया और मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने परिवार वालो को समझा बुझाकर किसी तरह जाम हटवाया और शव को कब्जे में लिया । थाना प्रभारी ने बताया की ट्रक चालक ट्रक खड़ी कर भाग गया है पुलिस ने ट्रक  को कब्जे मे ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *