कोतवाली में लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग
-कांग्रेसजनों ने कोतवाली में दी तहरीर, 22 अप्रैल को ‘शवयात्रा’ निकालने की चेतावनी
सोनभद्र। रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर पर कालिख पोतने और चप्पल मारने की घटना पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक शिष्टाचार के विरुद्ध और लोकतांत्रिक मूल्यों का घोर अपमान बताया।
रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी, सोनभद्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। शिकायत पत्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ऊषा चौबे के लेटरहेड पर प्रस्तुत किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि इस प्रकार की ओछी एवं असंवैधानिक राजनीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी 22 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ ‘शवयात्रा’ निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादा पर सीधा हमला बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की।
जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने भाजपा महिला मोर्चा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वाला संगठन इस प्रकार की अमर्यादित हरकत कर समाज में गलत संदेश दे रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि उक्त प्रदर्शन में एक मेडिकल कॉलेज की छात्राएं अपने गणवेश में शामिल रहीं, जो अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने संबंधित शिक्षण संस्थान की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष हाजी फरीद, नि.प्रदेश सचिव जितेंद्र कुमार पासवान, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा, शांति विश्वकर्मा, बृजेश तिवारी, आरटीआई जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, रामेश्वर यादव, दयाशंकर पांडे, शारद पनिका, ज्यूत मौर्या, बेबी सिंह, ऊषा सिंह, आशीष सिंह, पंकज मिश्रा, बाबूलाल पनिका, जितेंद्र देव, कन्हैया पाण्डेय, नूरुद्दीन खान, मृदुल मिश्रा, राहुल सिंह, सेराज हुसैन, राजरूप शुक्ला, शेखर शरण सिंह, अमरेश देव पाण्डेय, सुनील मिश्रा, अर्जुन खरवार, लल्लू राम पांडे, पूनम पठारी, रोजनी, विशिष्टकुमार चैबे, दिनेश यादव, रोहित जैसवाल, पिंटू चैबे, रोहित मिश्रा, दिनेश पासवान, सेराज अहमद, सूरज कुमार चंद्रवंशी, शीतला पटेल, रियाज खान, संजय तिवारी समेत अन्य दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
