दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन 

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को दोपहर  कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय, सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने संयुक्त रूप ने कहा कि जनपद सोनभद्र दुद्धी क्षेत्र से अत्यधिक दूरी पर स्थित है।
   यह पूरा क्षेत्र नक्सल प्रभावित,औद्योगिक बहुल्य,आदिवासी बहुल्य है। इसको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तत्काल दुद्धी को नया जिला घोषित कर देना चाहिए।जिला बनाओ संघर्ष समिति ने अफसोस जताते हुए कहा कि दुद्धी जिला की मांग लम्बे समय से चल रही हैं और लगातार दुद्धी को जिला बनाने की मांग के परिपेक्ष्य में आंदोलन व धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुरजोर ढंग से उठाई जा रही है। शासन और प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रही है।जो चिंतनीय हैं।उन्होंने कहा कि शासन -प्रशासन दुद्धी को आदिवासी जिला बना देना चाहिए ताकि यहां कि आदिवासी सभ्यता संस्कृति को बचाया जा सके। इस मौके पर प्रभु सिंह कुशवाहा, रामपाल जौहरी,प्रेमचंद यादव,रामजी पाण्डेय,शिव शंकर प्रसाद,आनंद कुमार,सचिव दिनेश कुमार,आशीष कुमार गुप्ता,शशि गुप्ता,अभिनाथ यादव,आदर्श कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *