गेंहू की मड़ाई करते वक्त थ्रेशर में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत

Spread the love

करमा,सोनभद्र। स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम सरौली में बीती रात गेहूं की मडाई करते समय थ्रेसर में अचानक मजदूर फंस जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम हाउस जिला अस्पताल भेज दिया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सिंह ग्राम पिपरा कुछ मजदूरों को अपने पास रखकर अपने थ्रेसर ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई करवा रहे थे हर दिन की भांति सरौली गांव में पहुंचकर शुक्रवार की रात गेहूं की मडाई करवा रहे थे अचानक मड़ाई करते समय राम लल्ला पुत्र रामविचार उम्र लगभग 32 वर्ष रासपहरी थाना म्योरपुर गेहूं के बोझा के साथ थ्रेसर में फस कर चला गया। जिससे दर्दनाक मौत हो गई। कार्य में लगे अन्य मजदूरों के द्वारा शोर करने पर थ्रेसर बंद हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी।शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
करमा प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचें।सेल फोन पर थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि रामलल्ला पुत्र रामविचार 32 वर्ष लगभग गांव रासपहरी थाना म्योपुर अपने साथियों के साथ मजदूरी करने किसान पिपरा निवासी राम सिंह के यहां आया था। गेहूं की थ्रेसिंग करते समय अचानक थ्रेसर में फंस जाने के कारण मौत हो गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस सोनभद्र भेजा गया है तथा उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *