सोनभद्र जनपद मोटे अनाज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट से किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा -जिलाधिकारी

Spread the love

डीएम ने मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का किया उद्घाटन

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के पन्नू गंज क्षेत्र के मझिगावा में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत स्थापित मिलेट्स (मोटा अनाज) प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने किया। उक्त यूनिट का स्थापना कार्य स्थानीय उद्यमी प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा किया गया है, जिसके लिए बैंक से 13.00 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ तथा योजना के अंतर्गत 35 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) भी प्रदान किया गया।
   श्री सिंह ने कहा कि यह यूनिट जनपद की पहली नवाचार आधारित मिलेट्स प्रोसेसिंग इकाई है, जिसमें लगभग 92 प्रकार के मोटे अनाजों की प्रोसेसिंग की क्षमता है। उद्घाटन के दौरान कोदो, सावां एवं चिरौंजी जैसे उत्पादों का ट्रायल भी सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया गया। कहा कि इस प्रकार की इकाइयों से किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि सोनभद्र जनपद मोटे अनाज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है और इस पहल से किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता (पी.डब्ल्यू.डी) सहित अन्य अधिकारीगण एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *