लातेहार।बनहरदी कोयला खनन परियोजना के साइट कार्यालय में 14 अप्रैल 2026 को भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर एम. चंद्र सेगर, अपर महाप्रबंधक (कोयला खनन), विनेश कुमार, (वरिष्ठ प्रबंधक), संजय कुमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन), आदित्य वैश्य, अधिकारी (मानव संसाधन), अबीर लाल ,कार्यपालक (भूमि अधिग्रहण/पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों एवं उनके द्वारा समाज और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत निकटवर्ती विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नाश्ता एवं पानी की बोतलों का वितरण भी किया गया। इस पहल से बच्चों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
