सोनभद्र। पुलिस ने सड़क सुरक्षा और अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के बढ़ौली ओवरब्रिज के नीचे ऑटो चालकों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान चालकों को साफ निर्देश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें।क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में ऑटो चालकों को बताया गया कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। साथ ही वाहनों में अश्लील गाने या तेज साउंड सिस्टम का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी ऑटो में संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर तुरंत नजदीकी पुलिस को सूचना देना जरूरी है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा चालकों को अपने वाहनों से साउंड सिस्टम खुद हटाने के निर्देश दिए गए। चेतावनी दी गई कि चेकिंग के दौरान साउंड सिस्टम मिलने पर वाहन सीज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश भी दिया गया।
ऑटो चालकों को यातायात नियमों और सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी
